चायना पीक की पहाड़ी में फिर हुआ भूस्खलन

नैनीताल l नगर की सबसे ऊंची चोटी चायना पीक क्षेत्र मैं लगातार भूस्खलन हो रहा है l भूस्खलन के कारण चायना पीक की तलहटी की नालियां व दीवारें भी टूट चुकी है l वहां के गड्ढे पत्थरों से भर चुके है l वर्ष 1987 मे जब चायना पिक से पहाड टूट कर आया था तब यह दिवाले व मिट्टी पत्थर को रोकने के लिए बडे गडडे बनाए गए थे जो अब क्षतिग्रस्त हो चुके है उसके बाद इस ओर किसी का भी ध्यान नही है l सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में कोई सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं किया गया है उन्होंने बताया कि इसके ठीक नीचे के क्षेत्र मे हंस निवास मैलरोज कम्पाउंड जुबली हाल सैनिक स्कूल व ओक पार्क बलरामपुर है l पिछले काफी लंबे समय से इस पहाड़ी में भूस्खलन हो रहा है जिसके चलते बड़े-बड़े बौल्डर कई जगहों पर अटके हुए हैं l उन्होंने बताया कि अनेक बार लोक निर्माण विभाग वन विभाग सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लिखित पत्र भी दिया गया इसके अलावा अनेक बार जिलाधिकारी को भी भूस्खलन को रोकने के लिए ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन किसी भी विभाग ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की जिसके चलते क्षेत्र में लगातार भूस्खलन हो रहा है इतना ही नहीं पहाड़ी पर दरार भी पड़ चुकी हैं l उन्होंने बताया कि बरसात होने के बाद इस क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है उन्होंने बताया कि यदि शीघ्र ही इस पहाड़ी का ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो आने वाले समय में स्थिति और अधिक खराब हो सकती है l भूस्खलन होने से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है l









