निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

नैनीताल।तल्ला बजून क्षेत्र में काम के दौरान चौथी मंजिल से गिरने के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, तल्ला बजून क्षेत्र में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। बिहार निवासी सद्दाम हुसैन (पुत्र सगीर हुसैन) चौथी मंजिल पर काम में व्यस्त थे।इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे आ गिरे मौके पर मौजूद उसके साथ ही उसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है पुलिस की पोस्टमार्टम की करवाई की जा रही है।