कूटा ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने आज शिक्षा मंत्री उत्तराखंड डॉ धन सिंह रावत से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया जिसमें मांग की कि उत्तराखंड उच्च शिक्षा में कार्य रात संविदा शिक्षकों को 57700 यू जी की नियम अनुसार दिया जाय। साथ ही दस वर्ष की संविदा सेवा कर चुके प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों को नियमित किया जाय । कूटा ने कहा कि कट ऑफ डेट 2026 की जाय तथा साथ की उच्च शिक्षा के पत्र जिसमें 2015- 16 में नियुक्त संविदा प्राध्यापकों के पदों को विज्ञापन से अलग रखा जाय सभी विभागों में एक रुपता लाई जाय। कूटा ने दस वर्ष प्रोफेसर के सेवा कर चुके सभी प्राध्यापकों को लेवल 15 दिए जाने का अनुरोध भी किया । शिष्टमंडल में प्रॉफ ललित तिवारी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ अशोक कुमार ,डॉ मोहित रौतेला शामिल रहे ।








