आशा फाउंडेशन को एन सीईआरटी में मिला सम्मान, महिला स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष जोरशिक्षित बेटी, विकसित भारत’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज रहीं मुख्य अतिथि

नैनीताल l महिलाओं और बेटियों को स्वास्थ्य, शिक्षा व स्वावलंबन के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रहे आशा फाउंडेशन को सोमवार को एन सीईआरटी नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। यह सम्मान बेटी फाउंडेशन द्वारा ‘शिक्षित बेटी, विकसित भारत’ थीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। प्रधानमंत्री के विजन से प्रेरित इस पहल का उद्देश्य अलग अलग क्षेत्रों में बेटियों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों को पहचान देना था।
आशा फाउंडेशन लंबे समय से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक कर रहा है। फाउंडेशन का खास मकसद समय रहते बचाव और जांच के लिए महिलाओं को शिक्षित करना है। इसके साथ ही बेटियों को सक्षम और शिक्षित बनाने के लिए भी संस्था लगातार अभियान चला रही है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार की सांसद बांसुरी स्वराज उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और आरके पुरम के विधायक अनिल शर्मा शामिल हुए। बेटी फाउंडेशन के चेयरमैन सतीश लोहिया और संस्थापक अनुज भाटी ने भी मंच साझा किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद आशा फाउंडेशन की आशा शर्मा ने यह उपलब्धि अपने पिता को समर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने ही उन्हें बराबर की शिक्षा दी और अंदरूनी मजबूती से खड़ा होना सिखाया। इसी प्रेरणा से वे आज अन्य महिलाओं और बेटियों के लिए काम कर पा रही हैं।आशा फाउंडेशन ने आगे भी स्वास्थ्य जागरूकता और शिक्षा के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया।