कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा अध्यक्ष डॉ मोहित सनवाल के नेतृत्व में आज नवनियुक्त कुलसचिव प्रो रजनीश पांडे का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा अध्यक्ष डॉ मोहित सनवाल के नेतृत्व में आज नवनियुक्त कुलसचिव प्रो रजनीश पांडे का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में संघ द्वारा कुलसचिव को आश्वस्त किया गया कि विश्वविद्यालय हित में लिए जाने वाले निर्णयों में संघ हमेशा साथ रहेगा। प्रो पांडे द्वारा संघ को सहयोग करने का आशसवासन दिया गया।
स्वागत कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ मोहित सनवाल, सचिव जगदीश चंद्र, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सगता, उपाध्यक्ष शैलजा वर्मा, पूरन पाठक, अभिराम पंत, अकरम अली, नवीन उप्रेती, नरेंद्र नैनवाल तथा अन्य साथी सम्मिलित थे।