उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 683वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 683वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 683वे दिन डीडीहाट बंदरलीमा स्थित खिरचना दुर्गा मंदिर परिसर में मंदिर के प्रमुख पुजारी चंचल सिंह खोलिया के नेतृत्व में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया।
चंचल सिंह खोलिया ने कहा कि पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए अब वह मंदिर परिसर में पौधारोपण कर रहे हैं।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।