उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 654वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 654वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 654वे दिन उत्तराखंड क्रांति दल के जुझारू कार्यकर्ता कनालीछीना निवासी पूर्व जिला महामंत्री राजेश मेहता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ परिसर पर पौधारोपण किया।
राजेश मेहता ने कहा कि वह काफी लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण कर रहे हैं और आज जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण अभियान से जुड़कर अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं।
कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के जिला महामंत्री मदन पोखरिया, राजेंद्र सिंह धामी उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून। द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में आयोजित चौथे इंटर स्कूल जूनियर और सीनियर बालक टेबल टेनिस टूर्नामेंट (2026-27) का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। फाइनल के सीनियर एवं जूनियर के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जिसमें द ओएसिस स्कूल ने अपनी बादशाहत कायम की।यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि ओएनजीसी के सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक आनंद सिंह रहे। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने उनका परिचय कराया। इस अवसर पर दोनों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया और खेल को सच्ची खेल भावना व निष्पक्षता से खेलने के लिए प्रेरित किया।जूनियर व्यक्तिगत वर्ग में द हैरिटेज स्कूल के अधिराज चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमांश आनंद (द ओएसिस स्कूल) को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर व्यक्तिगत वर्ग में कांटे की टक्कर में द ओएसिस स्कूल के कबीर ने निवेदित (श्रीराम सेंटेनियल स्कूल) को 3-2 से शिकस्त दी।टीम स्पर्धाओं में भी द ओएसिस स्कूल का बोलबाला रहा। जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों के फाइनल मैच सेंट जोसेफ्स एकेडमी और द ओएसिस स्कूल के बीच खेले गए। दोनों ही श्रेणियों में द ओएसिस स्कूल ने 3-2 के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सेंट जोसेफ्स एकेडमी को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा। मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्या ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी, सारिका जैन, शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad