21 अगस्त को कुमाऊं मंडल विकास निगम अपना स्थापना दिवस मनाएगा

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि 21 अगस्त को कुमाऊं मंडल विकास निगम अपना स्थापना दिवस मना रहा है। कहा कि निगम के इतिहास में पहली बार निगम अपना स्थापना दिवस मना रहा है। इसके लिए महासंघ निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी महाप्रबंधक ए पी बाजपेई का आभार प्रकट करते हुए कि उनके द्वारा एक सकारात्मक पहल की गई है। जिसमें उन लोगों को भी बुलाया गया है जो सेवानिवृत हो गए हैं और जिनकी वजह से आज निगम फल फूल रहा है।
उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को निगम प्रबंधन द्वारा पर्यटक आवास गृह , गैस, रोपवे, केवगार्डन में उपभोक्ताओं व पर्यटकों को विशेष सुविधा दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी 16 अगस्त से कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी इकाइयों में पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चला रहे हैं ।
इसी क्रम में कल 21 अगस्त को बृहद स्तर पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी अपनी इकाइयों में पौधारोपण करेंगे स्वच्छता अभियान चलाएंगे व लगाए गए पौधों की देखरेख भी करेंगे। उन्होंने कहा कि पिंडारी मार्ग व कैलास यात्रा मार्ग में भी कर्मचारी पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाएंगे। साथ ही साथ सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान भी करेंगे।
गुरु रानी ने सभी कर्मचारियों से कहा कि वह अपने निकटस्त क्षेत्र से सेवानिवृत कर्मचारियों को अवश्य बुलाए। उन्होंने निगम प्रबंधन का आभार प्रकट किया है कि उनके द्वारा कार्यक्रम के संचालन के लिए प्रबंधकों को जिम्मेदारी दी गई है। व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी बुलाया है दिनेश गुरु रानी ने निगम के सभी कर्मचारियों का आव्हान किया है कि वह अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएं। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज पांचवे दिन भी कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी जनपदों की इकाइयों में कर्मचारियों ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर सरकार को सहयोग देने वाला पर्यावरण संरक्षण के तहत बृहद स्तर पर पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाया।









