उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 747वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 747वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 747वे दिन डीडीहाट बंदरलीमा खिरचना दुर्गा मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में मन्दिर के प्रमुख पुजारी चंचल सिंह खोलिया, सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी, गौरव पांडे उपस्थित रहे। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।