उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 696वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 696वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 696वे दिन डीडीहाट बंदरलीमा खिरचना स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आदि कैलाश की यात्रा से आए यात्रियों के साथ एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया।
यात्रियों ने कहा कि वह अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं की यात्रा करने के उपरांत उन्हें मंदिर परिसर में पौधारोपण करने का अवसर मिल रहा है।
मंदिर के पुजारी चंचल सिंह खोलिया ने कहा कि वह लगाए गए पौधों की देखरेख करेंगे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।












