कोतवाली व तल्लीताल पुलिस ने दोपहिया वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान

नैनीताल l रविवार को कोतवाली पुलिस व तल्लीताल पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया पुलिस ने इस दौरान 40 दोपहिया वाहनों का चालान किया तथा दो वाहन सीज किए l कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट ने मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास दोपहिया वाहनों की चेकिंग की इस दौरान बिना हेलमेट पहने 25 से अधिक दोपहिया वाहनों का चालान किया गया उन्होंने वाहन चालकों से कहा कि हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें यदि दोबारा हेलमेट पहने ना मिले तो वाहनों को सीज कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कि लगातार दुर्घटनाएं दुपहिया वाहनों से हो रही है जिसमें दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग कतई नहीं कर रहे हैं उन्होंने कहा अब स्कूल जाने वाले छात्रों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा यदि कोई बिना हेलमेट का पाया गया तो उसका वाहन सीज किया जाएगा तल्लीताल कोतवाल थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर ने तल्लीताल में दोपहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया इस दौरान 15 से अधिक दोपहिया वाहनों का चालान किया गया तथा दो वाहनों को सीज किया गया चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने बताया कि अब सुबह स्कूल जाने वाले छात्रों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा यदि कोई छात्र बिना हेलमेट या नाबालिक वाहन चलाते हुए पाया गया तो उसका वहां सीज कर दिया जाएगा l उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट को अपने वाहनों के आगे लटका कर चल रहे हैं जिससे दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं अब ऐसे वाहनों को पुलिस द्वारा खींच कर दिया जाएगा l











