उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के सहयोग से कालाढूंगी मैं एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

नैनीताल l वित्तीय साक्षरता पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, शाखा कालाढूंगी में एक गोष्ठी का आयोजन कर शाखा प्रबंधक रश्मि गोयल द्वारा उपस्थित ग्राहकों को सरकार की सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं यथा सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि की जानकारी प्रदान की गयी। साइबर सुरक्षा के बारे बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी उनके द्वारा प्रकाश डाला गया। वित्तीय समावेशन की उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए FLC बी डी नैनवाल द्वारा सभी पात्र लोगों को उक्त योजनाओं से जुड़ने की सलाह दी गई। बैंक की रोजगारपरक ऋण योजनाओं में अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों से ऋण, बीमा व निवेश आदि क्रियाकलापों में आच्छादित होने का आव्हान किया गया। बैठक में बैंक सखी हेमा देउपा, दीपा जोशी, ममता साह, सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया।









