संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनोखा पौधारोपण आंदोलन आज 239 वे दिन भी जारी रहा ।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनोखा पौधारोपण आंदोलन आज 239 वे दिन भी जारी रहा । महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों रोपण किया गया।
हल्द्वानी स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के सौपिग कौम प्लेक्स परिसर में कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक गुमान सिंह कुमटिया के सेवानिवृत होने पर अपने परिवार के साथ पौधारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि गुमान सिंह कुमटिया द्वारा निगम हित व संगठन हित में सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी संगठन में संयोजक के पद पर कार्य करेंगे।इस कार्यक्रम में गोविंद सिंह मेहता, महेश काडपाल, भुवन कांडपाल, महेश भट्ट, दिनेश सागुडी, कैलाश जोशी, सुनीता कुंवर, राधा मेहता, गंगा ढैला, महासंघ महामंत्री कंचन चंदोला , बलवंत रावत चम्पा मनराल,धनी पन्त सपना दास बाली, नरेंद्र थापा नरेंद्र सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा। महामंत्री कंचन चंदोला ने कहा कि निगम स्तर की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए।


