कार्यशाला के दूसरे दिवस में विषय विशेषज्ञों ने आहार एवं स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, समग्र स्वास्थ्य पर दी जानकारी

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में, प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान PM–USHA (MERU) और आई क्यू ए सी (IQAC) की पहल के अंतर्गत “युवाओं के लिए समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन आज दिनांक 29.05.2026 को हुआ।
कार्यशाला के दूसरे दिन में विषय विशेषज्ञ डॉ. प्रीति बोरा और डॉ. दीपक पांडे रहे। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ डॉ. प्रीति बोरा ने आहार एवं स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी दी। उन्होंने ट्रेडिशनल इंडियन फूड्स और फंक्शनल फूड्स, फूड्स सस्टेनेबिलिटी पर मुख्य रूप से चर्चा की ।
कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ डॉ. दीपक पांडे ने छात्र-छात्राओं के साथ इंटरैक्टिव सेशन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को तनाव प्रबंधन, स्व-देखभाल, समग्र स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य एवं हृदय स्वास्थ्य संवर्धन के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी और व्यावहारिक सुझाव भी दिए।
कार्यशाला में प्रो. नीता बोरा शर्मा, निदेशक, नोडल अधिकारी प्रो. सुचि बिष्ट, कार्यशाला संयोजक प्रो. लता पांडे, कार्यशाला सह-संयोजक प्रो. छवि आर्या रहीं। कार्यशाला का सफल संचालन और आयोजन सह-संयोजक प्रो. छवि आर्या, आयोजन सदस्यों प्रो. महेंद्र राणा और प्रो. अर्चना नेगी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला में प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो. बरगली, प्रो. हिमांशु पंत, डॉ. लक्ष्मी धस्माना, डॉ. दिव्या, डॉ. सीमा उपस्थित रहे । कार्यशाला में डी. एस. बी. परिसर के शिक्षकगण (साइंस फैकल्टी, आर्ट्स फैकल्टी), शिक्षणोत्तर कर्मचारी, शोधार्थी और छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में नोडल अधिकारी प्रो. सुचि बिष्ट ने भी व्याख्यान दीया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया। इस कार्यशाला में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंत में कार्यशाला संयोजक प्रो. लता पांडे और कार्यशाला सह-संयोजक प्रो. छवि आर्या ने कार्यशाला में उपस्थित वक्ताओं, आयोजकों, और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया।










