बीते दिनों शहर में हुए गोलीकांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत पुलिस ने महिला के घर से बरामद किया मृतक का बैग और लैपटॉप

नैनीताल: शहर में बीते दिनों गोलीकांड में राजस्थान के युवक की मौत का मामला अधिक उलझता जा रहा है। मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस ने युवक से जुड़ी महिला के घर से उसका बैग, लैपटाप और अन्य सामान बरामद किया है। इतना ही नहीं बैग में एक लिखित वसीयतनामा और विडियों भी मिला है। जिसमें युवक पूरे होशो हवाश में अपनी चल-अचल और अर्जित संपत्ति महिला और उसकी बेटियों के नाम करने की बात कर रहा है। जिससे आत्महत्या और हत्या के बीच कहानी और उलझ कर रह गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी स्पष्ट तौर पर बोलने से कतरा रहे है। पुलिस मामले में पीएम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की बात कर रही है। बता दे कि बीते चार मार्च को शहर के गोपाला सदन क्षेत्र स्थित पालिका आवास के बरामदे में एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव के पास एक तमंचा भी बरामद हुआ। पुलिस जांच में मृतक की शिनाख्त सौरभ पांडे पुत्र रामलखन पांडे निवासी मार्केट थाना सिंघनिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई। युवक का शव जिस भवन के बरामदे में पड़ा मिला उन लोगों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि एकतरफा प्रेमप्रसंग के चलते युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं सूचना के बाद नैनीताल पहुंचे मृतक के भाई कौत्स पांडे और अन्य स्वजनों ने संबंधित महिला पर उसकी हत्या करने के आरोप लगाते हुए युवक का लेपटॉप और अन्य सामान गायब होने की बात कही। मगर पुलिस को युवक के होटल कमरे और घटनास्थल से बैग और लेपटॉप बरामद नहीं हुआ। जिससे युवक की मौत आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ कर रह गई। अब घटना को लेकर अहम कड़ी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक सौरभ का बैग, लेपटॉप, पेन ड्राइव, हार्ड ड्राइव और अन्य सामान महिला के घर से बरामद हुआ है। बैग में पुलिस को सौरभ द्वारा करवाया गया वसीयतनामा और लेपटॉप में कई विडियों भी मिले है। हालांकि जब इस संबंध में कोतवाल प्रीतम सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले में पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। मृतक के स्वजनों की ओर से भी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad