नामकरण संस्कार में रिश्तेदारों के बीच शराब न पिलाने को लेकर हुआ विवाद

नैनीताल। शहर के तल्लीताल क्षेत्र में नामकरण पार्टी में शराब न पिलाने को लेकर रिश्तेदारों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक मूल निवासी नेपाल हाल निवासी बूचड़खाना तल्लीताल के एक व्यक्ति के घर में नामकरण संस्कार चल रहा था। इस दौरान दो रिश्तेदारों के बीच शराब न पिलाने को लेकर कहा सुनी हो गई। जब विवाद बढ़ा तो मारपीट हो गई। किसी तरह अन्य रिश्तेदारों ने मामले को शांत किया। जिसके बाद दोनों लोग थाने पहुंच गए। जब पुलिस ने कार्रवाई करने की बार कही तो तब मामला शांत हुआ।एसओ रोहिताश सागर ने बताया की आपसी समझौते के बाद दोनो व्यक्तियों को छोड़ दिया गया है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad