चटक धूप के बीच वन विभाग ने एक बार फिर वनाग्नि को लेकर कसी कमर, वन विभाग की टीम लोगों को कर रही जागरूक


नैनीताल। आगामी गर्मी के मौसम में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं।विभाग की ओर से जंगल पर नजर रखने का काम किया जा रहा है। साथ ही लोगों के साथ वार्ता कर जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि बारिश के बाद एक बार फिर चटक धूप खिलने से नैनीताल व आसपास के क्षेत्र के जंगलों में आग का खतरा बड़ गया है। वहीं आगामी गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं की संभावना भी बनी हुई हैं। जिसको देखते हुए वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया की जंगल की आग वन विभाग के लिए हमेशा चुनौती बनी रहती है। जंगलों की आग से प्रतिवर्ष अमूल्य प्राकृतिक संपदा समेत जीव जंतुओं को नुकसान होता है। जिसको देखते हुए 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक जंगलों में फायर लाइन काटने का कार्य किया जा रहा है। बताया कि जंगलों की निगरानी के लिए ग्राम प्रहरियों, विभागीय टीम और युवक मंगल दलों को लगाया गया है। ताकि जंगलों में आग लगने से बचाया जा सके। बताया कि क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ बैठक कर भी लोगों को जंगलों की आग से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही लोगों को जंगलों को आग से बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा कार्यकर्ताओं ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन


Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad