टाटा पावर में युवा संस्कार कार्यक्रम सम्पन्नसंस्कारित युवाओं पर हैं राष्ट्र का भविष्य -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य


नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में टाटा पावर हाउस सुलतान पुरी दिल्ली में ” युवा संस्कार समारोह” का आयोजन किया गया। आचार्य श्याम पाल शास्त्री ने यज्ञ करवाया व यज्ञोपवीत संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है अतः उन्हें संस्कारित करना समय की आवश्कता है। युवा मातृ पितृ भक्त बने, ईश्वर भक्त बने, देश भक्त बने यह प्रयास रहना चाहिए। उन्होंने महापुरुषों क्रांतिकारीयो
की जीवनी पढ़नी चाहिए जिनका स्वतन्त्रता आन्दोलन में उल्लेखनीय योगदान रहा।
कुशल संचालन राधा भारद्वाज ने किया उन्होने कहा कि हम समाज कल्याण के कार्य में जुटे रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दशरथ भारद्वाज ने की।
बच्चो के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में गीत संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने लोक भवन देहरादून द्वारा आयोजित एक प्रयास नशा मुक्त हो समाज पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रतिभागिता की

दशरथ भारद्वाज
प्रेस सचिव

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad