फागोत्सव में लेफ्टिनेंट अंशुमान नयाल की स्मृति में एकल होली गायन का आयोजन हुआ, रंगकमी जहूर आलम को भी सभा ने सम्मानित किया

नैनीताल l शुक्रवार को श्री राम सेवक सभा मल्लीताल द्वारा आयोजित 28वां फागोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्व लेफ्टिनेंट अंशुमान नयाल की स्मृति में एकल होली गायन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमिता साह ने एकल होली गायन के प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये।
कार्यक्रम में रिचा सनवाल ने दिगंबर खेले बरसाने में होली, कैलाश जोशी ने बृज राज तुम कहा खेले होली, अजय कुमार ने नथ बेसर बलम मंगवा दे, सरिता त्रिपाठी ने अखियन पड़त गुलाल, लावण्या साह ने होली आई री कन्हाई, देव्यांशी पांडे ने रिमझिम पड़त फुहार, सन्तोष पांडे ने होली में मेरा दिल घबराए होली, कविता जोशी ने अलबेरा बखत होली खेलुल भिना, दीपा चौधरी ने रंग डारो न बीच बाजार, पारस जोशी ने गोरी के नैनन में श्याम बसत है, संगीता बिष्ट ने मेरी अंखियों में लाल गुलाल का गायन किया। इसके आलावा रक्षित साह, वीरेंद्र सिंह, अवर्णिका जोशी, प्रणव मेहरा, आदित्य जोशी, संजय कुमार, जतिन, दिया आर्या, रिशभ सिंह एवं अंजला अग्रवाल ने होली के गीत प्रस्तुत किए।
संचालन मुकेश जोशी, नवीन पांडे एवं मीनाक्षी कीर्ति ने किया।
कार्यक्रम के दौरान संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त कलाकार जहूर आलम को स्मृति चिह्न भेंट कर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, संरक्षक गिरीश जोशी, प्रगति साह, प्रबंधक विमल चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, अशोक साह, राजेंद्र साह, मुकेश जोशी, मुकुल जोशी, हरीश राणा, आशू बोरा, मिथिलेश पांडे, हिमांशु जोशी, भुवन बिष्ट, मोहित साह, दीपक साह, प्रदीप जेठी, इदरीश मलिक, ललित साह, बृजमोहन जोशी, दीप गुर्रानी, गिरीश भट्ट, हीरा रावत, आभा साह, विनीता पांडे, दिव्या साह, प्रेमा अधिकारी, गीता साह, विमला अधिकारी, ज्योति ढौंढियाल, भारती साह, मंजू बिष्ट, रानी साह, मीनू बुधलकोटी, मंजू तिवाड़ी, दीपिका बिनवाल, दीपा पांडे, रेखा त्रिवेदी अन्य गायक कलाकार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मंगोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम आयोजित
Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad