एन के आर्या मैमोरियल क्रिकेट कप में हंटर्स इलेवन और स्टार इलेवन ने जीते अपने मुकाबले

नैनीताल। डीएसए मैदान में आयोजित एन के आर्या मैमोरियल क्रिकेट कप में दूसरे दिन सोमवार को पहला मुकाबला हंटर्स इलेवन और नो नेम के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हंटर्स ने 135 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए नो नेम केवल 119 रन ही बना सकी। जिसमें हंटर्स ने 15 रनों से विजय प्राप्त की। हंटर्स की ओर से धीरज ने तीन विकेट लेकर जीत को आसान बनाया।दूसरा मुकाबला स्टार इलेवन पाली एवं अयार जंगल रिसॉर्ट के मध्य खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार इलेवन की टीम ने 170 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अयार जंगल रिसोर्ट की टीम 138 रन ही बना सकी। जिसमें स्टार इलेवन ने 32 रनों से जीत दर्ज की। यश ने स्टार 11 की ओर से 55 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली एवं एक विकेट भी लिया। अंपायर सौरव रावत, बिलाल अहमद, वंश कनौजिया, हरीश आर्य, प्रमोद कुमार रहे। स्कोरर सचिन , नितिन मेहरा , मुकुल एवं मुहम्मद अब्बास रहे।इस दौरान संयोजक मोहित आर्य, आयोजन समिति के सदस्य मुकेश कुमार, हरीश राणा, सुमित कुमार अनिल कुमार, विपिन , प्रदीप उप्रेती आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad