नैनीताल पुलिस ने धूमधाम से मनाया आजादी का पावन पर्व, एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० समेत अधीनस्थ पुलिस बल ने फहराया तिरंगा

नैनीताल पुलिस से एसपी संचार रेवाधर मठपाल को मिला मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल समेत 08 पुलिस अधिकारी/कार्मिकों को मिला डीजीपी सिल्वर डिस्क

आजादी के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज नैनीताल पुलिस ने जनपद नैनीताल के सभी थानों, कार्यालयों तथा इकाइयों में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर डॉ0 मंजूनाथ टी०सी०, एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल में ध्वजारोहण किया गया और सभी पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी गई।

देश के गौरव तिरंगे झंडे को सलामी सम्मान देकर स्वतंत्रता दिलाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर योद्धाओं का स्मरण किया गया। एसएसपी नैनीताल द्वारा अपने सभी अधिनस्थों को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था से लोकतंत्र की रक्षा करने तथा देश को धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए अग्रणी होकर अपनी भागीदारी देने हेतु प्रेरित किया गया। सभी अधिकारी/कर्मियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा ईमानदारी एवं लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ जगदीश चंद्र, एसपी नैनीताल, श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार, श्री राजेश कुमार भट्ट अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस हाईकोर्ट, श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्रीमती अंजना नेगी सीओ नैनीताल, श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना नैनीताल समेत अन्य अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बरसात में सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने शमशान घाट की सफाई और पुताई की, पौधारोपण भी किया

इसके अतिरिक्त डॉ जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय नैनीताल, श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी द्वारा पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी तथा जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, अग्निशमन अधिकारियों द्वारा सीओ कार्यालयों, थानों और फायर स्टेशनों में अधीनस्थ पुलिस बल के साथ मिलकर तिरंगे को सलामी दी गई और स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

🏅सम्मान/पुरुस्कार🏅
💐इस अवसर पर आज विशिष्ट कार्य करने वाले नैनीताल पुलिस के इन अधिकारी व कर्मियों को सम्मान चिन्ह/पदक प्रदान किए गए हैं :–

🏅 श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल। (मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक )

🏅 पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (सेवा के आधार पर)
1- श्री चन्द्रशेखर, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद नैनीताल।

2-श्रीमती जानकी वर्मा, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद नैनीताल।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ (सेवा के आधार पर)

1-श्री हरीश चन्द्र, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद नैनीताल।

यह भी पढ़ें 👉  ऐतिहासिक लैन्डो लीग फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची शहर की चार सर्वश्रेष्ठ टीमें

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु)

1-श्री विरेन्द्र राम, मुख्य आरक्षी 46 नागरिक पुलिस जनपद नैनीताल।

2-श्री शंकर नाथ, आरक्षी 88 नागरिक पुलिस(कोर्ट पैरोकार) जनपद नैनीताल।

3-श्री दिलीप सिंह, उप निरीक्षक जनपद नैनीताल।

इसके अतिरिक्त पूर्व में गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा डिस्क सिल्वर प्रदान करने की घोषणा की गई थी, जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अलंकृत/सम्मानित किया गया।

  1. श्री राजेश कुमार भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता उच्च न्यायालय नैनीताल। (सेवा के आधार पर)
  2. श्री रविकांत सेमवाल पुलिस उपाधीक्षक (सीओ भवाली)। (विशिष्ट कार्य हेतु)
  3. श्रीमती मुन्नी देवी लोहानी, आरक्षी 206 नागरिक पुलिस। (सेवा के आधार पर)

इस अवसर पर डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल ने सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किए जाने से निश्चित रूप से अन्य पुलिस कर्मियों को भी आगे बढ़कर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। जनपद पुलिस के सभी जवान इससे प्रेरित होकर इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा एवं विभाग के हित में सदैव उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad