कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित सर जे सी बोस तकनीकी परिसर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित सर जे सी बोस तकनीकी परिसर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो वीना पांडे ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण हेतु आगे बढ़कर नवाचार और अनुसन्धान हेतु प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में परिसर में विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो वीना पांडे और संकायाध्यक्ष तकनीकी संकाय प्रो अनीता सिंह द्वारा संयुक्त रूप से परिसर प्रांगण में किया गया। इस मौके पर परिसर में अध्ययनरत विद्यार्थी बी फॉर्म पाठ्यक्रम की छात्रा खुशबू करनवाल, बीबीए की छात्रा आध्या रौतेला एवं परिसर के शिक्षक मो रिजवान, कोमल चंद्रा सहित प्रो तपन नैलवाल, परिसर कुलानुशासक डॉ रिशेंद्र कुमार सहित संकायाध्यक्ष तकनीकी संकाय प्रो अनीता सिंह ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ लक्ष्मण रौतेला ने किया। कार्यक्रम में डॉ नरेंद्र कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, ललिता पलड़िया, सुष्मिता बाला, ऋतिक गोस्वामी, नरेश पंत, भगवान ध्यानी, गोकर्ण सिंह, गिरीश भट्ट, हीरा सिंह, डॉ कर्णिका साह, प्रमोद रखोला, अमरनाथ गोस्वामी, अदिति रौतेला, अनीता खोलिया, तनुजा ध्यानी, नरेंद्र नेगी, त्रिभुवन सुयाल, विनोद कुमार, कृष्णा शर्मा, अनिल कुमार, लियाकत अली, गगन कुमार, धीरज कुमार, ललित उपाध्याय, किरण जोशी, निर्मला आर्या सहित शिक्षक कर्मचारी शामिल रहे।











