राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा विद्यार्थियों के बीच हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

नैनीताल l राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की सचिव प्रेमा सुतेरी की अगुवाई मैं म
माध्यमिक विद्यालय लिंठुरा,प्राइमरी स्कूल उर्दू मीडियम,प्राइमरी स्कूल टकाना मैं हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी निबंध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया l जिसका शीर्षक था हिंदी भाषा का महत्व।इस निबंध प्रतियोगिता मै स्कूली बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। की सचिव प्रेमा सुतेरी ने अपने अभिवादन भाषण मैं स्कूली बच्चो को हिंदी के महत्व के बारे में विशेष जानकारी दी और क्यों हिंदी हमारे जीवन मै क्यों जरूरी है इस के बारे मैं जानकारी दी।सोसायटी के अध्यक्ष अजय ओली ने कहा की इस प्रकार की प्रतियोगिता करने से बच्चो को उस खास दिन के बारे मैं जानकारी प्राप्त होती है और उस से बच्चो के भविष्य मई काफी असर पड़ता है।ओली ने कहा की इस निबंध प्रतियोगिता मै जिस भी स्कूल के बच्चे प्रथम, दुतीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करेगा उसको सोसायटी की तरफ से प्रमाणपत्र पत्र एवं स्मृति चिन्ह पुरुस्कार के तौर पर दिया जाएगा निबंध प्रतियोगिता के रिजल्ट एक –दो दिन मैं घोषित किए जाएंगे । स्कूल प्रशासन ने सोसायटी की इस पहल की काफी सराहना की ओर भविष्य मैं इस तरह की प्रतियोगिता करने की बात कही। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने मैं सोसायटी की सदस्य अंशिका एवं सोसायटी के बच्चो ने अहम भूमिका निभाई।









