हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किय

नैनीताल l उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता बुधवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार पहुचे l सभागार में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने कहा बार एसोसिएशन व अधिवक्ताओं को पूरा विश्वास है कि मुख्य न्यायधीश अधिवक्ताओं की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द पूरा करेंगे ताकि अधिवक्ताओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस मौके हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, महासचिव सौरव अधिकारी समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद थे l

यह भी पढ़ें 👉  पौधारोपण अभियान के 665वे दिन नैनीताल के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad