ग्रीन आर्मी ने रविवार को सफाई अभियान चलाया

नैनीताल l सरोवर नगरी में रविवार को ग्रीन आर्मी द्वारा सत्यनारायण मंदिर पानी के स्रोत के पास सफाई अभियान चलाया इस दौरान भारी मात्रा मै फ़िर से भागवान कि फोटो लक्ष्मी मा कि फोटो दिये ओर भी मंदिर का पुजा का सामान कुड़ॆ मै फ़ेका गया था। ग्रीन आर्मी के सदस्य गोविंद प्रसाद ने बताया उक्त क्षेत्र में 21 वी बार सफ़ाई अभियान किया जा चुका है ओर हर बार इस जगह लोगों द्वारा भगवान कि फोटो इस जगह फ़ेकी जाती है .साथ हि यहा लगातार शराबियो का अड्डा बनता जा रहा है लोग यहा शराब का सेवन कर गंदगी फ़ेला रहे है ओर शराब का सेवन कर के बोतलें रास्ते मै तोड़ देते है जिस वजह से वहा आने वाले लोग ओर जंगली जानवरों के पेर कट जाने का खतरा बना रहता है शहरवासियों से अपील की है कि उक्त क्षेत्र में गंदगी ना फैलाएं और अपने आसपास भी सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को साफ सुथरा रखें। इस मौके पर ग्रीन आर्मी की टीम से गोविंद प्रसाद, तनुज आर्य, विक्की आर्यन, दिव्यान्श कुमार,
हर्षित कुमार, अक्शित कुमार,अनंत कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।











