सेंट लेमार्ट सीनियर के मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान

नैनीताल: सेंट लेमार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।
इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय में सुमित मेहता ने सर्वाधिक 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान (टॉपर) हासिल किया। वहीं कनिष्का भट्ट ने 93.2% अंकों के साथ द्वितीय और कनक दानू ने 92.8% अंकों के साथ क्रमशः तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा शानदार प्रदर्शन करने वाले अन्य मेधावियों में आस्था गोस्वामी (89%), रिया पांडे (86%) और मयंक पाठक (83.9%) को भी उनकी इस बेहतरीन उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री प्रमोद वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा:
“सफलता किसी एक दिन की नहीं, बल्कि निरंतर किए गए कठिन परिश्रम और प्रयास का परिणाम है। आज की यह सफलता आपके आने वाले उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी।”
इसके साथ ही उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इन मेधावियों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने और कड़ा परिश्रम करने का सुझाव दिया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका दीक्षा चंद द्वारा किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर उमेश बोरा, प्रधानाचार्य बृजमोहन कुनियाल, संजीव मल्ल, राजेंद्र सिंह मेर, वंदना पांडे, खुशाल कोरंगा, विपिन जोशी, दीपा कुवार्बी, शुभम शर्मा योगेन्द्र कोरंगा, सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने करतल ध्वनि से मेधावियों का उत्साहवर्धन किया।