भाजयुमों नेता आयुष भंडारी ने बचाई नेपाली मजदूर की जान
नैनीताल । अपनी जान देने पर तुला एक नेपाली मजदूर ने सोमवार को नैनी झील में कूद गया। मौके पर मौजूद कुछ लोग न होते तो वह जान गवां देता। नेपाली मजदूर को झील में कूद मारते देखते ही भाजयुमों नेता आयुष भंडारी ने झील में कूद कर नेपाली मजदूर को बचा लिया । आयुष ने उसे झील से बाहर निकाल लाये। इसके बाद मौके पर भीड़ लग गई और तुरंत ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम लोकेश सिंह निवासी नेपाल बताया। वह पिछले काफी लंबे समय से नगर में मजदूरी का काम करता है । पुलिस ने बताया कि नेपाली मजदूर ने शराब पी रखी थी । उसके साथियों को बुलाकर उसे उनको सौंप दिया गया ।












