भीमताल क्षेत्र पंचायत (BDC) की बैठक ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की अध्यक्षता में विकासखंड सभागार में जन प्रतिनिधियों ने प्रमुख मुद्दे उठाए

नैनीताल भीमताल क्षेत्र पंचायत (BDC) की बैठक ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की अध्यक्षता में विकासखंड सभागार में जन प्रतिनिधियों ने प्रमुख मुद्दे उठाए । बैठक के दौरान प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मुख्य रूप से क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत, सड़क निर्माण और पानी की किल्लत की समस्याओं पर अधिकारियों का ध्यान केंद्रित किया। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में खस्ताहाल सड़कों की स्थिति में सुधार और नए सड़क निर्माण की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा गूंजा बीडीसी मोहित कुमार धुलई स्कूल जीर्ण शीर्ण की समस्या को रखा। ग्राम प्रधान नाई शिला ने स्कूल में सुविधा का अभाव फायर के उपकरण नहीं होने की समस्या को रखा है साथ ही शिक्षकों की कमी से जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। शिक्षा विभाग स्कूलों में बच्चों को दुख है शिक्षा विभाग की लापरवाही और नाकामी है।शिक्षा विभाग ने नहीं देखे अपने स्कूल बीडीसी पंकज सूर्या ने लगाए आरोप जाला स्कूल का पता ही नहीं मुख्य विकास अधिकारी ने सूर्याजाला स्कूल मॉडल स्कूल बनाने के निर्देश दिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जल्द सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। ग्राम प्रधान सलड़ी जंतवाल गांव में मोटर मार्ग में पानी की निकासी हेतु नाली की माग की अधोड़ा प्रेमा मेहरा द्वारा जल संस्थान को पानी की समस्या दूर करने की माग की प्रधान पसोली बालम राणा द्वारा कहा जल संस्थान का बिल और जल निगम का बिल अलग है समाधान करने की माग की क्षेत्र पंचायत सदस्य भौंसा सावत्री शर्मा ने दो माह से पानी नहीं आ रहा जल जीवन मिशन में पहले पानी आता था ग्रामीण सर में पानी ढो रहे है। साथ ही कई गांवों में पीने के पानी की किल्लत और जल जीवन मिशन के तहत अधूरे पड़े कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित विभाग को ताकीद की गई ग्रामीण इलाकों में
जंगलिया गांव ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने ढीले तारों को ठीक करने पोल शिफ्ट करने की माग रखी। बीडीसी बलिया नाला से अतिक्रमण प्रभावित से गांव को खतरा व्यक्त किया गया है अतिक्रमण हो रहा जिससे भविष्य में खतरा है। मुख्य विकास अधिकारी ने तहसीलदार को जांच कर अतिक्रमण तोड़ने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान जितेंद्र चनौतिया ने ताल किनारे शौचालय खुलवाने की माग की।
ब्लॉक प्रमुख डॉo बिष्ट ने अधिकारियों को सख्त निर्देश बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई सदन को स्पष्ट करने को कहा और सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई जनहित की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।विधायक नैनीताल सरिता आर्य ने कहा सदन में आई समस्याओं का विभागीय अधिकारी समस्याओं का निराकरण करे।सीडीओ अरविन्द कुमार पांडे ने कहा सभी जनप्रतिधियों से विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय बना कर कार्य करे पंचायत घरों को सुसरजित बनाए ताकि सभी अधिकारी न्याय पंचायत स्तर पर बैठे। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया है कि बीडीसी बैठक में उठाई गई समस्याओं का समाधान करे। भविष्य में इन समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो। गंभीरता से लेकर त्वरित कार्य करे अधिकारियों को निर्देशित किया ब्लॉक से जुड़ी समस्याओं को लंबित न रखे। बैठक में जो भी समस्याएं सामने आती है उनका समाधान करे।बैठक में नैनीताल विधायक सरिता आर्य, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, कनिष्ठ प्रमुख रागिनी आर्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य,मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, तहसीलदार अक्षय भट्ट, डीपीआरओ सुरेश बैनी बीडीओ हर्षित गर्ग अधिशासी अभियंता विधुत, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, समाज कल्याण, सिंचाई, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।











