लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता 5 जुलाई से शुरू होगी

नैनीताल । डी एस ए नैनीताल की ऐतिहासिक लैन्डो-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता 5 जुलाई से प्रारम्भ होने जा रही है। इस वर्ष इस प्रतियोगिता का यह 103 वा साल है। यह एक बेहद रोमांचक और गौरव शाली प्रतियोगिता है। स्थानीय स्तर पर यह खेली जाती है। शहर की लगभग 50 बेहतरीन टीमें भाग लेती हैं। नैनीताल शहर की इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए आज डी एस ए नैनीताल का परिवार जुटा रहा,,मैदान तैयार करने में महासचिव मनोज जोशी, उपसचिव खीमराज देउपा, फुटबॉल सचिव पवन खनायत, क्रिकेट सचिव रवी प्रकाश जोशी, बालीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली,बास्केट बाल सचिव हरीश जोशी, भुवन बिष्ट, सभासद भगवत रावत, मुकुल जोशी, डॉ मनोज बिष्ट जलज बर्मा, डी एस ए नैनीताल के कर्मचारी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी करने में जुटे रहे, प्रतियोगिता में प्रवेश करने की अन्तिम तिथि 30 जून है।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कांवली रोड एवं एम.डी.डी.ए. क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर निगम, एनजीओ एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर किया श्रमदान

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad