उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन यहां स्थित राजभवन पहुंची

नैनीताल l उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन मंगलवार को नैनीताल स्थित राजभवन पहुंची l यहां पहुंचने पर जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया l कुछ देर राजभवन रुकने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन यहां स्थित वेलकम हेरीटेज ऐशडेल होटल पहुंची जहां पर उन्होंने लंच किया l होटल पहुंचने पर होटल के मैनेजर पवन कुमार फरहान अंसारी अरुण कुमार शोभन बिष्ट नवीन रंजीत हेम पांडे प्रहलाद रावत रवि बिष्ट सहित होटल के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया l लंच के दौरान राज्यपाल ने कुमाऊनी व गुजराती खाने का लुत्फ उठाया l लंच करने के बाद शाम को वह नगर के माल रोड स्थित गवर्नर बोट हाउस क्लब पहुंची जहां से उन्होंने नैनी झील को निहारा l माल रोड रामलाल एंड संस की दुकान से खरीदारी भी की l उसके बाद वह फिर से राजभवन चली गई l बुधवार को वह यहां से चली जाएगी l









