नगर के मल्लीताल स्थित गौशाला में महिलाओं ने गोवर्धन पूजा की

नैनीताल। दीवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। देशभर में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। नगर में शनिवार को गोवर्धन पूजा पर मुख्य रूप से गोशाला में गौ माता की पूजा की गई। गोवर्धन पूजा पर घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा-अर्चना की गई। देवी देवताओं की पूजा कर भोग लगाया गया। इस दिन गायों को नहलाकर उन्हें तेल लगाया जाता है और फूलमालाएं पहनाई जाती हैं। इसके बाद गायों पर थाप लगाई जाती है और गायों की पूजा की जाती है।इस दौरान पंडित बचीराम पंत ने पूजा अर्चना की। इसके बाद गोवंश संरक्षण का संकल्प लिया गया। उन्होंने बताया कि इंद्र देव के घमंड को चूर करने के लिए श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया था।इसलिए यह पर्व मनाते है,गाय में 33 कोट देवता है जिसमें पहले हिस्से में लक्ष्मी का वास होता है।इस दौरान दीपा जोशी, रेखा साह, स्वेता तिवाड़ी, तनुजा तिवाड़ी, सुमन साह, मुन्नी भट्ट, पर्वती भट्ट, चंपा वर्मा, भगवती नौटियाल, कमला बिष्ट, लक्ष्मी, गीता मेहरा, दीप्ति समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad