गिर्दा स्मृति मंच द्वारा 22 अगस्त को गिर्दा की 13वीं बरसी पर सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा

नैनीताल l 22 अगस्त 2023 को जनकवि गिरीश तिवारी ‘गिर्दा ’ की तेरहवीं बरसी पर नैनीताल शहर में पूर्व की ही भांति सांस्कृतिक जुलूस तल्लीताल क्रांति चौक से जनगीत गाते हुए मल्लीताल सीआरएसटी इंटर कॉलेज तक निकाला जाएगा इसके पश्चात बच्चों द्वारा जनजीत प्रस्तुत किए जाएंगे तथा गोरख पाण्डे की कविता ‘स्वर्ग से विदाई’ का नाटकीय मंचन होगा। अंत में युगमंच द्वारा गिर्दा रचित नाटक ‘नगाड़े ख़ामोश हैं ’ का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन गिर्दा स्मृति मंच द्वारा किया जाएगा। मंच द्वारा पिछले कई दिनों से सांस्कृतिक जुलूस की तैयारी की जा रही है l
Advertisement









