घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा – विवेकानंद स्कूल को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित।
नैनीताल । घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज पिथौरागढ़ के विवेकानन्द विद्यामंदिर इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ उत्तराखंड बोर्ड मे बच्चो के अच्छा रिजल्ट एवं, अपने स्कूल को ऊंचे स्तर पर पहुंचाने के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुवात विवेकानंद के अध्यक्ष जी राजेंद्र मित्तल जी, स्कूल प्रधानाचार्य रावत जी एवं सोसाइटी के सभी सदस्यों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर के किया बाद मे स्कूल के प्रधानाचार्य रावत जी ने आपने स्कूल के बारे मे डिटेल जानकारी दी, और सोसाइटी के कार्यक्रम का आभार जताया। सोसाइटी के अध्यक्ष गिरीश ओली ने सबसे पहले स्कूल के अच्छे काम के लिए अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल एवं प्रधानाचार्य को सोसाइटी की तरफ से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बाद मे उत्तराखंड बोर्ड मे पुरे जिले मे तीसरा स्थान एवं पुरे उत्तराखंड मे 24 वे स्थान पर रहने वाले मोहित को सोसाइटी की तरफ से ट्रॉफी, मैडल एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया। बाद मे जीतने भी 10 वी और 12वी के एग्जाम मे 90% से ऊपर मार्क्स लाने वाले बच्चो को गिफ्ट एवं ट्रॉफी देकर सम्मानीत किया। सोसाइटी के गिरीश ओली ने स्कूल की लगातार कामयाबी पर स्कूल प्रशाशन को बधाई दी, और उन के उज्जवल भविष्य की कामना की।
बाद मे नशा मुक्त भारत अभीयान मे स्कूल के बच्चों द्वारा स्पीच कॉम्पीटिशन कराया गया, जिस मे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को बैग एवं थर्मस देकर सम्मानित किया गया। सोसाइटी के संस्थापक अजय ओली जी ने कहा की – नशा मुक्त भारत के लिए सोसाइटी लगातार प्रयास कर रही हैँ।
बाद मे CWC की सदस्य प्रेमा सुतेरी ने नशा मुक्ति मे शपथ दिलाइ और भविष्य मे नशा ना करने की बात करी। कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी की सदस्य हर्षिता जोशी, भावना एवं महिमा द्वारा किया गया, और कार्यक्रम को सफल बनाने मे स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रेमा सुतेरी और सोसाइटी के लोगो ने अहम भूमिका निभाई। बाद मे स्कूल के प्रधानाचार्य रावत जी ने सोसाइटी के कामो की तारीफ करी और और इसी तरह के कार्यक्रम करने की बात करी।











