संयुक्त व्यापारी प्रतिनिधिमण्डल मंडल का एक सिस्टमंडल गजराज बिष्ट मेयर नगर निगम हलद्वानी काठगोदाम से पदाधिकारी मिले

नैनीताल । संयुक्त व्यापारी प्रतिनिधिमण्डल मंडल का एक सिस्टमंडल गजराज बिष्ट मेयर नगर निगम हलद्वानी काठगोदाम से पदाधिकारी मिले, जिसमे नगर निगम की लगभग 1200 दुकानों में व्यापारी अपना कारोबार करते आ रहे हैं । हर पांच साल में नगर निगम द्वारा 12.50% प्रतिशत किराया वृद्धि करना तए है । संयुक्त व्यापारी प्रतिनिधियों ने व्यापारियों की इस मांग को गजराज बिष्ट मेयर से कहा अचानक नगर निगम द्वारा 2026 से 5 गुना तक कि किराया वृद्धि करना न्याय संगत मे नहीं बनता है क्योंकि कोविड-19 लॉकडाउन से ही बाजार में मंद्दी का दौर चल रहा है जिस कारण व्यापारी बड़ी मुश्किल के साथ अपने परिवार का पालन पोषण कर कारोबार कर रहा है । मेयर से निवेदन के साथ व्यापारी नेताओं द्वारा अनुरोध किया गया है किराया वृद्धि के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की गई है । मेयर गजराज बिष्ट ने व्यापारी नेताओं को अश्वस्त किया नगर निगम व व्यापारी हित में जिम्मेदारी को विश्वास और भरोसे के साथ कार्य को किया जायेगा ।
शिष्टमंडल में मिलने वालों में संयुक्त व्यापारी प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से गोविंद सिंह बगड़वाल, पंकज कपूर, योगेश शर्मा, दलजीत सिंह दल्ली, राजीव जायसवाल (सांसद प्रतिनिधि), वीरेंद्र गुप्ता, मुकेश ढींगरा, देवेश अग्रवाल, प्रेम चौधरी, मनीष वर्मा, संदीप सक्सेना, जसपाल मालदार, डब्बू तिवारी, अनुज देवल, रवींद्र बाली, उमेश कनवाल, सचिन कुमार, वीरेंद्र बिष्ट, रविंद्र वर्मा, रामप्रसाद, कुन्दन बिष्ट, हितेश शर्मा, ज्ञान प्रकाश, आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजुद रहे ।