कैंची धाम में भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन सख्त, श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन के लिए शुरू होगा पोर्टल


नैनीताल। कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा और पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। मंडलायुक्त दीपक रावत ने कैंची धाम में 15 दिन के भीतर एंट्री और एग्जिट की बेहतर व्यवस्था करने । प्रशासन अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल शुरू करने की तैयारी करने के निर्देश ​दिए। ताकि भीड़ और ठहरने की क्षमता का बेहतर आकलन किया जा सके।

मंगलवार को आयोजित बैठक में अ​धिकारियों ने बताया गया कि मेले के दौरान तीन दिनों में करीब 1.30 लाख लोग कैंची धाम पहुंचे थे। बैठक में बताया गया कि कैंची धाम में वीकेंड पर 21 से 25 हजार तक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जबकि बीते वीकेंड करीब 40 हजार लोगों के पहुंचने की बात सामने आई। जून के बाद से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। प्रबंधन के मुताबिक कैंची धाम मंदिर इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के लिहाज से तैयार नहीं है। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यवस्थाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक में क्षेत्र की उपलब्ध आवासीय क्षमता पर भी चर्चा हुई। नैनीताल, भीमताल और मुक्तेश्वर क्षेत्र में करीब 20 हजार बेड, जबकि करीब 1019 होमस्टे होने की जानकारी दी गई। प्रशासन की ओर से बताया कि अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि भीड़ और ठहरने की क्षमता का बेहतर आकलन किया जा सके। भीड़ की स्थिति में वीकेंड पर मंदिर के एंट्री और एग्जिट के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने को कहा गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कैंची धाम में 15 दिन के भीतर एंट्री और एग्जिट की बेहतर व्यवस्था तैयार की जाए। नो-एंट्री और वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में आईजी निवेदिता कुकरेती, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, एडीएम विवेक राय, एसडीएम नवाजिश खलिक, प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार, पर्यटन अधिकारी, लोनिवि एसई पंत, ईओ रोहिताश शर्मा, आरटीओ समेत मारुति साह, दिग्विजय बिष्ट, त्रिभुवन फर्त्याल, वेद साह, पुनीत टंडन और रुचिर साह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरणः आयुक्तए कुमाऊं मण्डल ने दिए जांच, प्राथमिकी एवं अनुशासनिक कार्यवाही के निर्देश

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad