चौथा मिस्टर जॉन जे सूकिया मेमोरियल सीनियर गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट, हिम ज्योति स्कूल व द हैरिटेज स्कूल अगले दौर में

देहरादून। चौथा मिस्टर जॉन जे सूकिया मेमोरियल सीनियर गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025-2026 का उद्घाटन मैच हिम ज्योति स्कूल और विनहिल ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया। मैच में विनहिल ग्लोबल स्कूल ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना। मैच में हिम ज्योति स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 2-0 के स्कोर से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के परिसर में चौथे मिस्टर जॉन जे सूकिया मेमोरियल इंटर स्कूल सीनियर गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025-2026 की शुरूआत की गई। इस अवसर पर टूर्नामेंट का उद्घाटन स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी व प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान उद्घाटन मैच हिम ज्योति स्कूल और विनहिल ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया। विनहिल ग्लोबल स्कूल ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना। हिम ज्योति स्कूल ने 2-0 के निर्धारित स्कोर से मैच जीत लिया।
एक अन्य मैच द हैरिटेज स्कूल और कोर इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। कोर इंटरनेशनल स्कूल ने टॉस जीतकर सर्विस करने का फैसला किया। द हैरिटेज स्कूल के खिलाड़ियों ने तालमेल के साथ खेलते हुए विपक्षी खिलाड़ियों अंक जुटाने का अवसर नहीं दिया गया और मैच को 2-0 के निर्धारित स्कोर से मैच जीत लिया।
इस दौरान आज के खेले गए मैचों में वाकई रोमांचक रहे, जिसमें कई रोमांचक पल और बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिले। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी, जूनियर काउंसलर सारिका जैन सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad