केक काटकर पहली बार कुमाऊँ मंडल विकास निगम का स्थापना दिवस मनाया गया

नैनीताल l कुमाऊ मण्डल विकास निगम का स्थापना दिवस पहली बार मनाया गया l स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि आयुक्त दीपक रावत ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया और साथ ही उन्होंने ड्रीमलैंड कुमाऊं बुक का विमोचन किया। श्री रावत ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को आगे आना होगा एडवेंचर के लिए युवाओं का हमें साथ मिले और छोटे-छोटे कोर्स भी कराने चाहिए जिससे कि उनके रोजगार को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि कुमाऊ मण्डल विकास निगम के सभी स्टाफ का अच्छा प्रदर्शन रहा है। इससे पहले निगम के कर्मचारियों ने वर्तमान में निगम में हो रहे कामों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया l उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी निगम के हित के लिए काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे l कर्मचारियों ने कहा कि निगम के महाप्रबंधक श्री वाजपेई के प्रयासों से पहली बार निगम का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है l इससे पूर्व मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त दीपक रावत के पहुंचने पर निगम के प्रबंध निदेशक डॉ संदीप तिवारी, महाप्रबंधक एपी बाजपेयी ने उनका स्वागत किया l इस मौके पर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।









