निबंध प्रतियोगिता में परी शर्मा ने पहला, रुकसार ने दूसरा और सुहानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

Advertisement

नैनीताल l मातृभाषा दिवस की पूर्व संध्या पर माध्यमिक विद्यालय कन्या मंडप में निबंध लेखन का आयोजन किया गया। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा कन्यामंडप विद्यालय में हिंदी भाषा का महत्व पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में परी शर्मा ने पहला, रुकसार ने दूसरा और सुहानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने हिंदी भाषा के इतिहास , उसके महत्व और उसकी आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए अपनी लेखनी का उदाहरण दिया। आठवी कक्षा को परी शर्मा ने लिखा की हिंदी अपने विचारों को प्रस्तुत करने का सबसे aacha माध्यम है, विविधता से भरा होने के बाद भी भारत में हिंदी का अपना एक अलग स्थान है। संस्था की तरफ से हिंदी और संस्कृत भाषा में 40 वर्षों से कार्य कर रहे जग ज्योति जोशी द्वारा बच्चों को पुरुष्कार दिए गए और हिंदी का महत्व भी बताया गया। संस्था अध्यक्ष द्वारा बताया गया की हिंदी का स्थान भारत में सर्वोपरि है और निश्चित ही इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में इसकी महत्वता को और बढ़ाने का कार्य करेंगी। संस्था की तरफ से प्रेमा सुतेरी और गिरीश चंद्र ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement