अग्निशमन अधिकारी ने अग्नि से रोकथाम व उपकरणों की जानकारी दी

नैनीताल l गुरुवार को फायर सर्विस मुख्यालय देहरादून से प्राप्त आदेश/निर्देश के अनुपालन मे अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत अग्निशमन अधिकारी नैनीताल द्वारा माल रोड़ नैनीताल स्थित विभिन्न संस्थानों मे उपलब्ध स्टाफ क़ो अग्नि से रोक थाम और सुरक्षा उपायों के साथ ही प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन के बारे में जानकारी दी गयी|









