आर्य कन्या गुरुकुल का उत्सव सम्पन्नकन्याओं की शिक्षा राष्ट्र की नीव है -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य


नैनीताल l आर्य कन्या गुरुकुल राजेन्द्र नगर दिल्ली का उत्सव सोल्लास सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य गवेंद्र शास्त्री ने यज्ञ से करवाया। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि कन्याओं को शिक्षा देने से राष्ट्र की नीव मजबूत होती है इस शुभ कार्य के सभी बधाई की पात्र हैं। उन्होंने सभी से छात्रओ के निर्माण कार्य के लिए सहयोग देने की अपील की। आर्य समाज के नेता स्वामी आर्य वेश ने कहा कि स्वामी दयानन्द का सन्देश घर घर जाकर पहुंचाए। एमिटी शिक्षण संस्थान के निदेशक आनंद चौहान ने भी शुभकामनाएं दी और हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। राष्ट्र निर्माण पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने ही नारी जाति को सम्मान व अधिकार दिए।
विधायक दुर्गेश पाठक, पार्षद आरती चावला,आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री, डालेश त्यागी, जितेन्द्र भाटिया, रजनीश वर्मा, उर्मिला आर्या, प्रकाश कथूरिया,रेणु त्यागी ने भी अपने विचार रखे। प्रांतीय आर्य महिला सभा दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष साध्वी उतमा यति ने सभी का आभार व्यक्त किया। आर्य नेत्री आरती खुराना ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।

Advertisement

Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement