पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठा रहे किसान, 150 लोगों ने किया आवेदन।

नैनीताल। हाल ही में शुरू हुई पशु किसान क्रेडिट कार्ड के लिए नैनीताल में अभी तक 150 लोगों ने आवेदन किया है। इस योजना के तहत किसानों को उनके दुधारू पशुओं के पालन-पोषण और उनके रखरखाव के लिए बैंक से धनराशि दी जा रही है। जिससे पशुपालन को बढ़ावा मिल रहा है। आसान प्रक्रिया होने के कारण पशुपालक भी योजना का लाभ उठा रहे हैं।

जानकारी देते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमा राठौर ने बताया कि पहले किसानों को केवल कृषि भूमि पर ही किसान क्रेडिट कार्ड मिलता था। इस योजना में लंबी प्रक्रिया होने के साथ ही किसानों को जमीन के दस्तावेजों को वैरिफाई कराने में लंबा समय लगता था। अब पशु किसान क्रेडिट योजना के तहत गाय, भैंस, बकरी जैसे दुधारू पशुओं के पालन-पोषण, चिकित्सा-उपचार के लिए किसानों को 35 हजार प्रत्येक पशु का लाभ दिया जा रहा है, जिसकी अधिकतम सीमा 3 लाख रुपए है। बताया कि आवेदन करने की प्रक्रिया काफी सरल है।
राशि प्राप्त करने के लिए कोई भी गारंटी देने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना का लाभ प्रतीक किसानों तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें किसानों को क्रेडिट कार्ड के फायदों से रूबरू कराया जा रहा है। बताया कि भारत सरकार के अंतर्गत शुरू इस योजना का उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देना है। कहा कि कोई भी इच्छुक पशुपालक इस योजना का लाभ उठाने के लिए नैनीताल के पशु चिकित्सालय कार्यालय में सपर्क कर सकता है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के नवनियुक्त कुलपति प्रो सतपाल बिष्ट के कार्यभार ग्रहण करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad