फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर शिक्षक के खाते से 15000 उड़ाए

नैनीताल l नगर के मल्लीताल निवासी एक शिक्षक की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके परिचितों से 15 हजार की रकम ठगने का मामला सामने आया है। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मल्लीताल स्नोडन कंपाउंड निवासी कुंदन राम ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों से पैसों की मांग की जा रही है। उन्हें इस घटना की जानकारी तब हुई जब उनके परिचित अनिल कुमार द्वारा फोन कर उसे बताया गया। जानकारी देते हुए कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी