लौंग व्यू व सेंट जोसेफ कॉलेज का सेमीफाइनल में प्रवेश

नैनीताल l 75वीं एच० एन० पांडे मेमोरियल इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 प्रायोजित दि नैनीताल बैंक व आयोजक सी० आर० एस० टी० ओल्ड बॉयज नैनीताल । प्रतियोगिता के नवे दिन दो क्वार्टर फाइनल खेले गए ।पहला क्वार्टर फाइनल बी एस एस वी ए तथा लौंग व्यू स्कूल के मध्य खेला गया । निर्धारित समय तक दोनो टीमें 1=1, से बराबर रही । मैच का फैसला ट्राई बेकर से हुआ तथा अंतिम स्कोर 4=3 से लौंग व्यू स्कूल ने जीता ।। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रेफरी विपिन खुल्बे , आदि ,अर्जुन सुनील ,भगवत , अहम भूमिका निभाई । दूसरा क्वार्टर फाइनल सेंट जोसेफ कॉलेज तथा सेंट स्टीफंस के मध्य खेला गया जिसे सेंट जोसेफ कॉलेज ने 7=0 से जीता । मध्यांतर तक सेंट जोसेफ 4=0 से आगे रही । कल तीसरा क्वार्टर फाइनल लेक्स इंटरनेशनल भीमताल तथा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के मध्य 5 बजे से खेला जाएगा।









