तकनीकी दिक्कत के चलते रोपवे का टूटा बेरिंग,बीच में अटके पर्यटक व स्कूली बच्चे।

नैनीताल। मल्लीताल स्थित रोपवे के संचालन के दौरान तकनीकी दिक्कत आने से ट्रॉली 50 मीटर की दूरी पर जाकर बीच में ही अटक गई जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराकर ट्रॉली में मौजूद पर्यटको व स्कूली बच्चों को रस्सी के माध्यम से नीचे उतारा गया।

बता दें कि इससे पूर्व भी कई बार रोपवे के बीच में के रुकने की घटनाएं सामने आई है।जिसके बाद तकनीकी समस्याओं को दूर कर इसका संचालन सुचारू कर दिया जाता था। इस बीच गुरुवार को ट्रॉली पर्यटको, स्थानीय लोगो व स्कूली बच्चो को स्नोव्यू की ओर लेकर जा थी वही 50 मीटर की दूरी पर पहुचे ही केबल ट्रॉली का बैरिंग टूटने से वह बीच में अटक गई। जिसमें मौजूद सभी लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद रोपवे की तकनीकी टीम ने करीब 80 फिट की ऊँचाई में अटके सभी लोगो को रस्सी के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  डायरिया-पीलिया के प्रकोप के बीच हल्द्वानी के सरकारी ओर निजी अस्पतालों में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट , हल्द्वानी बेस अस्पताल में बनाया प्रभावितों के लिए अलग से वार्ड

रोपवे के मैनेजर शिवम शर्मा ने बताया कि रोपवे कर्मचारियों को बेरिंग टूटने की आवाज़ सुनाई दी थी।जिसके बाद रोपवे को रोक दिया गया जिसमें 6 पर्यटक व 1 स्थानीय निवासी व 5 स्कूली बच्चे मौजद थे। जिन्हें सुरक्षित नीचे उत्तर दिया गया है सभी लोग सुरक्षित है। बताया कि कभी-कभी रोपवे में तकनीकी दिक्कत होने से ऐसी स्थिति उतपन्न हो जाती है जिसको जल्द ही ठीक कर दुबारा सुचारू कर दिया जाएगा।