डीएसबी परिसर संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर गगनदीप होठी ने ऑल इंडिया रेडियो में सितार वादन प्रस्तुत कर कुमाऊं विद्यालय का नाम किया रोशन

नैनीताल l आकाशवाणी ऑल इंडिया रेडियो के नेशनल संगीत के कार्यक्रम में डॉ० गगनदीप होठी (विभागाध्यक्ष संगीत विभाग, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ) ने 10 जुलाई 2023 को अपने सितारवादन की प्रस्तुति देकर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का प्रतिनिधित्व किया। इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के सभी केंद्रों एवं आकाशवाणी के यूट्यूब चैनल द्वारा 29 जुलाई 2023 को विश्व भर में प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ० गगनदीप होठी ने सितार पर राग वाचस्पति एवं राग हमीर प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि डॉ० गगनदीप होठी हिमाचल प्रदेश में आकाशवाणी व दूरदर्शन के सबसे कम उम्र के ए ग्रेड कलाकार हैं।