डीएसए ने किया आगरा डायोसिस सचिव अमनदीप संधू का स्वागत

नैनीताल: शेरवुड कॉलेज अमनदीप संधू को आगरा डायोसिस का सचिव बनाए जाने पर जिला क्रीड़ा संघ ने मंगलवार को उनका स्वागत किया। महासचिव मनोज जोशी ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए कहा कि अमनदीप संधु ने प्रधानाचार्य के रूप में अद्वितीय भूमिका निभाई है। अब उनके पास सचिव का एक और दायित्व आने से जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं और वह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएगे। सचिव अमनदीप संधु ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित रूप जुड़े हैं। नगर हित में भी कार्य करेंगे। इस अवसर पर डीएसए के बॉलीबाल सचिव शैलेंद्र बरगली, एथलेटिक सचिव करन सती, हिमांशु जोशी, मनोज बिष्ट व विकास जोशी मौजूद थे।









