आगामी कार्यक्रमों को लेकर लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक संपन्न हुई 12 सितंबर को माल रोड स्थित नर्सरी स्कूल के बच्चों को ड्रेस वितरित की जाएगी

नैनीताल l लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष मीनू बुदुलाकोठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई l बैठक में क्लब के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई l बैठक का संचालन करते हुए रमा भट्ट ने बताया की क्लब द्वारा 12 सितंबर को नर्सरी स्कूल में 50 बच्चों को ड्रेस वितरित की जाएगी l इस कार्यक्रम की संयोजक जीवंती भट्ट और सहसंयोजक कविता गंगोला को बनाया गया है l क्लब द्वारा 17 सितंबर को गोवर्धन हाल में हमारी संस्कृति हमारी पहचान तथा ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा l इस कार्यक्रम के लिए कश्ती बिष्ट को संयोजक तथा प्रगति जैन दीपा पांडे कंचन जोशी को सह संयोजक बनाया गया क्लब द्वारा 4 अक्टूबर को स्वर्गीय चंद्रशेखर शाह की स्मृति में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा l जिसके लिए रोमा भट्ट को संयोजक तथा रेखा त्रिवेदी आशा पांडे और मीनाक्षी कीर्ति को सहसंयोजक बनाया गया l क्लब द्वारा इस वर्ष 20 अक्टूबर को फ्लैट में डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा l जिसके लिए प्रेम अधिकारी को संयोजक रानी शाह और दीपिका बिनवाल को सह संयोजक बनाया गया साथ ही संयोजक मंडल में ज्योति दोदियाल प्रगति जैन दीपा पांडे तुसी शाह कनिका रावत व सविता को लो रा को शामिल किया गया है क्लब द्वारा 29 अक्टूबर को गोवर्धन हाल में कुमाऊनी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा l जिसके लिए दीपा पांडे को संयोजक साथ ही सीमा सेठ व लीला राज को सह संयोजक बनाया गया है क्लब द्वारा 7 तारीख को इसकी तैयारी के लिए बैठक बुलाई गई है बैठक में रानी शाह हेमा भट्ट ज्योति दोदियाल जीवंती भट्ट गीता शाह कविता त्रिपाठी दीपा रौतेला अमित शाह प्रेम अधिकारी दीपिका बिनवाल सीमा सेठ सरिता त्रिपाठी कनिका रावत रोमा तिवारी मीनाक्षी कीर्ति डॉक्टर पल्लवी रेखा जोशी नीरू शाह आभा शाह तुसी शाह आदि महिलाएं उपस्थित थी l









