डॉ पंकज उप्रेती, डॉ. एसपी सिंह और जगदीश टम्टा को शिक्षाश्री सम्मान-हर्ड्स संस्था की ओर से हर वर्ष उल्लेखनीय कार्यो के लिए दिया जाता है सम्मान-17 दिसंबर को स्पर्श गंगा दिवस के मौके पर प्रदेश के तीन शिक्षक होंगे सम्मानित


नैनीताल। हिमालयन एजुकेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी (हर्ड्स) की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए गए शैक्षिक नवाचार, क्रियात्मक शोध, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण समेत अन्य सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदेश के तीन शिक्षकों को वर्ष 2023 का स्पर्श गंगा शिक्षाश्री सम्मान दिया जाएगा। इसमें शिक्षक डॉ. पंकज उप्रेती, डॉ. एसपी सिंह तथा जगदीश टम्टा शामिल हैं। आगामी 17 दिसंबर को स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर तीनों शिक्षकों को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। स्पर्श गंगा अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं स्पर्श गंगा अभियान के प्रणेता डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की प्रेरणा से हर वर्ष हर्ड्स संस्था द्वारा शैक्षणिक माहौल बनाने और बहुआयामी कार्य से शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने समेत विभिन्न प्रतिभाओं के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ‘मैती’ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय चयन समिति गठित की गई थी। जिसमें भक्तदर्शन पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद प्रो. एमसी पांडे, प्रो. प्रभाकर बडोनी, प्रो. सीएस जोशी तथा डॉ. सर्वेश उनियाल शामिल थे। इस सम्मान के लिए अभिनव क्रिया कलापों, शैक्षिक नवाचार एवं क्रियात्मक शोध आदि के आधार पर तीन शिक्षकों का चयन किया गया। चयनित शिक्षकों को 17 दिसंबर को स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर 11 हजार रूपये के नकद पुरस्कार तथा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। हिमालयन एजुकेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी (हर्ड्स) के अध्यक्ष केके पांडेय ने कहा कि यह गर्व का विषय है, कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर आयोजित शिक्षक दिवस के मौके पर समाज में अपने कार्य एवं शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेरणाप्रद शिक्षकों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर नवीन वर्मा, डॉ. सुरेश डालाकोटी, डॉ. नवीन जोशी, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ. मनोज पांडेय आदि रहे। इस कार्य के लिए दिया जाएगा सम्मानचयनित शिक्षकों में स्वच्छता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता को लेकर उल्लेखनीय कार्यो के लिए राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में संगीत के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज उप्रेती, पर्यावरण संरक्षण के साथ सामजिक कुरीतियों के खिलाफ जन जागरुकता एवं स्पर्श गंगा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रमों के आयोजक पन्ना लाल भल्ला म्यू. इंटर कॉलेज हरिद्वार में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. एसपी सिंह तथा विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ ही स्थानीय जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास करने वाले राइंका बसुकेदार रुद्रप्रयाग के अध्यापक जगदीश टम्टा को यह सम्मान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुरोहित महासंघ के पदाधिकारियों ने गोरखाली सुधार सभा में नेपाल आपदा पर चर्चा की।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad