उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू ने नैनीताल में हुई बलात्कार की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है

नैनीताल l उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू ने नैनीताल में हुई बलात्कार की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए डॉक्टर डब्बू ने कहा की नैनीताल शहर में हमेशा सुहाद्र का वातावरण रहा है बाहर से आए अपराधी किस्म के लोग वातावरण खराब करने का प्रयास करते हैं उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर डॉक्टर अनिल डब्बू ने पुलिस कप्तान प्रहलाद मीणा और आयुक्त दीपक रावत के साथ बैठक कर निर्देश दिए के अपराधियों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाए कि भविष्य में कोई इस प्रकार की हिम्मत ना कर सके उन्होंने नैनीताल क्लब में सभी संगठनों की बैठक लेकर निवेदन किया की सरकार सभी अपराधियों के खिलाफ कठोर उठाएगी उन्होंने अपील की वर्तमान में नैनीताल में पर्यटक सीजन चल रहा है इसलिए इस आंदोलन को समाप्त कर दिया जाए सभी वर्गों ने सरकार की अपराधियों के खिलाफ कड़े कदमों का समर्थन करते हुए संतोष जाहिर किया और आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की l बैठक में भाजपा के नगर अध्यक्ष नितिन कार्की मंडी परिषद के सलाहकार मनोज जोशी सचिन शाह हरीश राणा प्रशासक रवि कन्याल विकास जोशी एडवोकेट भारत मेहरा बसंत जोशी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad