उत्तराखंड टूर एंड ट्रेवल्स संस्था द्वारा प्रायोजित पवित्र ओम पर्वत आदि कैलाश यात्रा दल को पर्यावरण बढ़ाने की शपथ दिलाई गई

नैनीताल ।वीवीउत्तराखंड टूर एंड ट्रेवल्स संस्था द्वारा प्रायोजित पवित्र ओम पर्वत आदि कैलाश यात्रा दल को राष्ट्रीय राजमार्ग ओगला और अस्कोट के मध्य स्थित ग्रेफ कैंप पिनोरा शिव मंदिर परिसर में कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरु रानी द्वारा पौधारोपण अभियान के 809 वे दिन ।।हिमालय बचाओ अभियान।।। के तहत उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं करने व हिमालय को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए पड़े हुए कूड़े कोई इकट्ठा कर धारचूला लाकर उसका निस्तारण करने की शपथ दिलाई।। यात्रियों द्वारा मंदिर परिसर में रुद्राक्ष के पौधे के साथ अन्य प्रजातियों के पौधों का भी रोपण कियागया। यात्रा दल में सम्मिलित यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाई गई हिमालय बचाओ अभियान मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि वे हिमालय को कूड़ा मुक्त करने के लिए पूर्ण सहयोग करेंगे व यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर के परिसर में भी पौधा रोपण करेंगे। उत्तराखंड टूर एंड ट्रैवल के संचालक लोकेश चंद ने कहा कि उनके हर ग्रुप को पौधारोपण अभियान से जोड़ा जा रहा है और वह अपने ग्रुप के माध्यम से हिमालय को कूड़ा मुक्त करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में यात्रियों के साथ, जितेंद्र गण्डी, ग्रेफ कैंप के नानेश्वर इंग्ले,किशन, बलवंत कार्की, धीरेंद्र पुजारी शामिल रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।









